बाइक यात्रा सिक्किम part 2 sikkim bike trip
बाइक यात्रा सिक्किम sikkim bike trip1 इस यात्रा के पहले भाग को पढ़ने के लिए
यहाँ क्लिक करें.....
यहाँ क्लिक करें.....
अगले दिन सुबह आसमान बिल्कुल साफ था और चटक धूप निकली हुई थी। मैने अपने इस यात्रा की योजना बनाते समय, मंजिल पर पहुचने के बाद कि क्या करना है कहाँ जाना है , इस बारे में नही सोच था लेकिन इतना जरूर दिमाग मे था कि अधिक्तकर ग्रामीण इलाकों को देखना है और आज मुझे बाइक चलाने का मन भी नही था तो मैंने वहाँ के गांवो में जाने की योजना बना ली।
रंगित नदी इस पास सिक्किम का जोरथाँग कस्बा है तो उस पार पश्चिम बंगाल का दर्जिल्लिंग। पूछने पर पता चला की नदी के उस पार एक पुराना चाय का बागान है और कुछ पुराने घर भी और एक बस्ती भीजिस का नाम सातघर है। अब मुझे यही तो चाहिए था।
जिस का नाम सातघर है। अब मुझे यही तो चाहिए था।

एक छोटे बैग में कुछ जरूरी सामान जैसे पवार बैंक एक पानी की बोतल ले कर और शाम तक वापस आने को बोल कर मैं चल पड़ा रंगित पार कर के जंगलो की ओर। रंगीत नदी पर एक लगभग 200 मीटर लंबा एक पल बना हुआ है जो की अपने आप मे बहुत खूबसूरत है लोहे के मोटे मोटे तारों पर टिके इस पुल से नीचे बहती रंगीत नदी का नजर गजब ही दिखाता है। घुमक्कड़ जंक्शन
पुल पर करते ही मेरा सामना घने जंगलों से हुआ। इन जंगलों में कई पगडंडिया थी इस से ये तो साफ था कि इधर लोग आते जाते है यही सोच कर मैंने भी नदी के किनारे वाली
एक पगडंडी पकड़ ली । लगभग 30 मिनट चलने के बाद भी मुझे कोई इंसान नही दिखा और न ही कोई बस्ती। जंगल के घोर सन्नाटे के बीच से आती हुई पक्षियों की आवाज और दूर वेग से बहती रंगित नदी की गर्जना मिल के एक अजीब सा रोमांच पैदा कर रहे थे। ghummakad junction
जिन पगडंडियों पर मैं चल रहा था वो दरअसल पगडांडिया नही बल्कि कभी पक्की सड़क रही होगी परन्तु अभी झाड़ियों ने उन पर कब्ज़ा कर लिया है और वो बस पगडंडी ही बन कर रहा गयी है।
लगभग 1 घंटे चलने के बाद मुझे के एक पुराना पुल दिख जो कि रंगित पर बने पुल जिस को मैं पर कर इधर आया था उस से चौड़ा था परंतु अपनी बिकुल खस्ताहाल में था . घुमक्कड़ जंक्शन
जिस नदी पर ये पुल बना था उस मे बहुत कम पानी था। जब बरसात के मौसम में इसमें कम पानी था तो इसका मतलब है कि ये गर्मियों में सूख जाती होगी।घुमक्कड़ जंक्शन
इस पुल को पार करकुछ दूर आगे चलने के बाद मुझे एक महिला उधर से आती हुई दिखाई दी तो मैने उन से आगे के रास्ते के बारे में पूछा लेकिन शायद उन्हें कुछ समझ मे नही आया क्यो की उन्हें हिंदी नही आती थी फिर भी उन्होंने मुझ से बहुत सी बातें की जो मुझे बिल्कुल समझ मे नही आई क्यो की अब मुझे नेपाली कहाँ आती है? ये अलग बात है कि हम दोनों के बीच संकेतों के माध्यम से अच्छी बातचीत हुई और मुझे पता चल गया कि सातघर आगे ही है कुछ आगे चलने पर मुझे एक बस्ती दिखाई दी जहाँ 10 12 घर थे। लगभग लगभग सभी घरों में बुजुर्ग लोग ही थे। घर के बाकी सदस्य आस पास के कस्बो के काम करने गए थे। उनलोगों के एक अपरिचित हो कर भी मुझे जो प्यार व सम्मान दिया उससे मैं अभीभूत हो गया । पूरा दोपहर मैं वह उन के साथ रहा और वह उन के साथ खाना भी खाया और उन साथ उन के खेतों में गया जहाँ पर लौकी करेला की खेती की गई थी घुमक्कड़ जंक्शन
वापस लौट के रंगित के किनारे एक बड़े पत्थर पर बैठ कर डूबते सूरज की खूबसूरती देखना बहुत ही मनोहारी था। शाम हो चुकी थी और आज का दिन बहुत ही अच्छा बीता। अब अगले दिन सुबह ही मुझे रवांगला की तरफ निकलना था

आज सुबह जब हम जागे तो देखा की बारिश हो रही है तो थोड़ी मायूसी हुई फिर भी तैयार हो कर बारिश थमने का इंतज़ार करने लगे ।इंतजार करते करते 10 बज गए लेकिन बारिश नही रुकी अब लग रहा था कि आज का प्लान निरस्त ही करना पड़ेगा और हुआ भी वही, आज दिन भर बारिश हुई और आज पूरा दिन मैं बाहर पहाड़ो पर गिरते मुशालाधार बारिश को देखता रहा। आसमान से गिरती पानी की बूंदे और उस के बाद पहाड़ो से उठते धुन्ध के बादल खूबसूरत तो थे परन्तु वो आज मुझे लुभा नही रहे थे क्यो की आज वो मेरा प्लान चौपट कर रहे थे ।अगर मेरे पास समय होता और मुझे कही जाना नही होता तो आज का दिन बेशक मेरे लिए खूबसूरत होता।
लेकिन आज घर से निकले मुझे तीन दिन हो चुके थे और अब मेरे पास सिक्किम में रुकने के लिए बस एक दिन था।
मैंने अगले दिन के लिए कोई योजना नही बनाई और खुद को आल विल वेल बोल के सो गया। रात में मैंने कई बार सपना देखा की बारिश बन्द हो गयी है और मैं रवांगला जा रहा हु।
सुबह उठा तो देखा कि बारिश तो अभी भी हो रही थी। अब मैंने रवांगला जाने का विचार डिलीट कर दिया और उस विचार की जगह नामची जाने के विचार को रिप्लेस कर दिया। नामची पास में भी था और सड़क भी अच्छी बनी है ज्यादा लैंडस्लाइड वाला झंझट भी नही है।
सुबह 9 बजे तक बारिश थोड़ा कम हुई तो मैने भी रेनकोट चढ़ाया और बाइक दौड़ा दी नामची की तरफ। घुमक्कड़ जंक्शन
नामची दक्षिणी सिक्किम का जिला मुख्यालय है यहां एक साई बाबा से सुंदर मंदिर है
मान्यता है कि अर्जुन ने यही पर पशुपतिअस्त्र के लिए महादेव की कठिन तपस्य की थी तथा उनके तपस्या से प्रसन्न हुए महादेव ने, अर्जुन के समुख प्रकट होकर उन्हें पशुपतिअस्त्र का वरदान दे दिया। कहा जाता है कि यह प्रकरण नामची की इसी सोलोफोक पहाड़ी पर घटित हुआ था। अर्जुन को पशुपतिअस्त्र का आशीर्वाद देने के लिए इस पहाड़ी पर शिव भगवान के अवतरण की खुशी मनाने के प्रतीक स्वरूप चारधाम का परिसर बनवाया गया था। इस परिसर का उद्घाटन नवंबर 2011 में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानन्द सरस्वती महाराज और अनेकों धार्मिक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में प्राण प्रतिष्ठान के साथ हुआ।
आज मुझे भाग्य का साथ मिल रहा था। बारिश रुक गयी थी और बदलो के बीच कही कही से भगवान सूर्य के भी दर्शन हो रहे थे और मेरी बाइक लगातार ऊचाइ पर चढ़ती जा रही थी। नामची पहुचने तक धूप खिल गयी थी और हल्की ठंड भी लग रही थी। नामची में साई मंदिर के बाहर से ही बाबा को प्रणाम कर मैं जैसे ही आगे बढ़ा मुझे महादेव के दूर से ही दर्शन हो गए और थोड़ी है देर में मैं 1700 मीटर ऊँचाई पर बने सिद्धेश्वर धाम मे था। बाइक पार्किग में लगा के 50 रुपये का टिकट लिए और चारधाम के परिसर में प्रवेश किया,
सबसे पहले हाथ में धनुष पकड़े किरतेश्वर की मूर्ति को सामने पहुचे। पहले तो मुझे लगा कि ये भगवान परसुराम की मूर्ति है लेकिन नही वो तो सिक्किम में शिव भगवान का स्थानीय अवतार किरतेश्वर की प्रतिमा है। किरतेश्वर का अर्थ है पशुओं का रक्षक।
1700 मीटर के उचाई पर सोलोफोक पहाड़ी पर बना एक परिसर में बना चार धाम मे रामेश्वरम, सोमनाथ, पुरी और बद्रीनाथ के मंदिरों के प्रतिमूर्ति साथ में पूरे भारतखंड में स्थित 12 ज्योतिर्लिंग की प्रतिमूर्तिया भी शामिल हैं।
जिसे सिधेश्वर धाम का नाम दिया गया है। इस परिसर का सब से मुख्य आकर्षण 87 फीट ऊँची शिव मूर्ति है जो पहाड़ी के शिखर पर स्थित है। ऐसे लगता है कि महादेव पूरे चारधाम परिसर और उसके चारों ओर की घाटियों की निगरानी करते हैं।
यह मूर्ति 12 ज्योतिर्लिंगों से घिरी है।यह 12 प्रसिद्ध शिव मंदिर पूरे भारत के धार्मिक भूगोल पर फैले हैं। यहां का हर एक शिवलिंग अपने मूल जगह पर स्थापित शिवलिंग की बिल्कुल सही प्रतिमूर्ति है।

इस पूरे परिसर में मैं दो घंटे तक रहा यहां की प्राकृतिक सौंदर्य वास्तव में बहुत खूबसूरत है। कई बार तो बादल आते और महादेव की प्रतिमा के अपने अंदर छुपा लेते फिर जब बादल छांटते तो ऐसा लगता जैसे आकाश से महादेव धीरे धीरे प्रकट हो रहे है ।वो एक अलौकिक अनुभव था जिसे शब्दो मे ब्यक्त कर पाने मेरे लिए असंभव है।
यहां अगस्त में महीने में अच्छी ठंड थी जिससे अब मुझे थोड़ी परेशानी हो रही थी क्यो की गर्म कपड़े के नाम पर मेरे पास कुछ भी नही था इस लिए अब वापस लौटने का समय हो चुका था लौटते समय मैं नामची के हेलीपैट पर भी गया जहाँ से भी बदलो और पहाड़ो के खूबसूरत नज़ारे दिखाई दे रहे थे।
जोरथांग पहुँच कर वहाँ के बाजार घूमने निकल पड़ा।जोरथांग भी गंगटोक की तरह ही बहुत खूबसूरत ढंग से बसाया गया है। मशहूर एम जी मार्ग की तरह यहां भी रोड पर टाइल्स लगे है रोड के दोनों तरफ बड़ी बड़ी दुकाने है और बीच रोड पर डिवाइडर बना के उसे फूलो से सजाया गया है और बैठे के लिए बेंच में लगाये गए है।
गंगटोक की तरह यहां भी एक ही बिल्डिंग में एक ही छत के नीचे सब्जियों से ले कर घरेलू जरूरत के सभी समानो के दुकाने लगाई गयी है और अधिकतर दुकाने महिलाओ के जिम्मे ही है।
रात होने पर तो जोरथांग की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। पीने पिलाने वालो के लिए तो ये जगह स्वर्ग से कम नही है। दर्जनों क्लब और बार यहाँ के नाईट लाइफ की शान बन रहे है।मुझे लगता है कि आने वाले कुछ एक सालो में जोरथांग अपनी खूबसूरत नाइटलाइफ़ की वजह से जरूर प्रसिद्ध होगा।
जोरथांग की नाइटलाइफ़ की चकाचौंध को अगली बार के लिए छोड़ कर मैं अब घर लौटने की तैयारी करने लगा बारिश ने मेरे कई मंसूबो पर पानी फेर दिया था फिर भी मैं अपने इस यात्रा से बहुत ही संतुष्ट था ।
मैंने भगवान से कहा कि हे प्रभु सुबह 2 धंटे मत बरसना और जब मैं सिल्लीगुड़ी पार कर जाऊं तो जितना मन उतना बरसना और इसी पार्थना के साथ मैं सो गया ।सुबह 4 बजे उठ के फ्रेश होंकर 4,20 तक तैयार हो गया और भगवान ने मेरी प्रार्थना भी सुन ली थी बारिश बन्द थी मैन फैसला किया कि उजाला होने का इंतज़ार करने से अच्छा है कि मैं धीरे धीरे आगे बढ़ता रहूँ यही सोंच कर मैंने सब से विदा लिया और फिर आने का वादा कर के निकल चले घर को ओर। थोड़ी देर बाद उजाला भी हो गया लेकिन कही कही मुहे घना कोहरा मिल रहा था।
तीस्ता नदी से उठते कोहरे की वजह से पूरा रास्ता बहुत ही खूबसूरत लग रहा था ।
कालीझोरा में मुझे बारिश के कारण रुकना पड़ा और 10 मिनट बाद जब बरिस कम हुई तो रेनकोट पहन के फिर चलना सुरु किया रास्ते भर हल्की बारिश होती रही 7 बझे तक मैं पहाड़ो से निकल कर सिल्लीगुड़ी में आ चुका था अब मेरे पास समय का कोई बंधन नही था।
7,30 में मैं बागडोगरा में हाइवे के किनारे ही एक चाय के बागान में रुक कर साथ मे लाये हुए मोमोज निपटाए। इधर सुबह के समय आस-पास के गांवों से झुंड के झुंड महिलाएं सायकिल चलते हुए चाय के बागानों में काम करने के लिए जाती दिखाई दे रही थी। जिस बागान में मैं रुका था, मैंने वहाँ उन महिलाओ के साथ चाय कौन सी पत्तियों को तोड़ते है और कैसे?, ये भी सीख लिया।
बागडोगरा से आगे जहाँ चाय के बागान खत्म होते है, वहाँ से शुरू होता है; अनानास की खेत। और मैं जिस समय मे उधर था वो समय अनानास के पकने के समय था। खेतो के किनारे लाइन से दुकाने है जो वहाँ अनानास के जूस बेचते है। मैने भी अपनी बाइक लगा दी एक दुकान पर। मतलब गजब का टेस्ट था,इतना रसीला और मीठा अनानास मैंने अपनी जिंदगी में पहली बार खाया था। उस दिन से पहले तक मुझे नही लगता था कि अनानास भी इतना टेस्टी हो सकता है। एक अनानास को पेट मे और तीन को बैग में रख मैं वह से निकल पड़ा और हर 50 किमी पर रुकते हुए स्माइल गंज किसनगंज दालकोला पूर्णिया अररिया कोसी महा सेतु दरभंगा, मुजफ्फरपुर, पिपरकोठी होते हुए शाम 6 बजे तक घर आ गया।
इस छोटी से यात्रा में मैंने सर्दी गर्मी बरसात के तीनों मौसमो को महसूस किया साथ साथ पल-पल बदलते भौगोलिक परिवेश को भी नजदीक से जानने का मौका मिला। मेरे आत्मविश्वास में बहुत बृद्धि हुई।
इस पूरे सफर के दौरान मुझे कही भी अकेलापन महसूस नही हुआ। मुझे लगता है कि ऐसे सफर में राहें ही हमारी सब से अच्छी हम सफर होती है। वे आप के साथ चलते हुए,आप से बातें करते हुए हर कदम आप का साथ देती हुई,आप को कभी तन्हा नही होने देती है। मेरे इस सफर में इन्ही राहों ने मेरा दिल जीत लिया।
दोस्तो! इस यात्रा से उत्साहिक हो कर मैं नार्थ सिक्किम की यात्रा करना चाहता हूँ जो कि पता नही कब पूरा होगा, लेकिन जब होगा तो मैं फिर आप के साथ अपने अनुभव बाँटने आऊंगा। अगर इस ब्लॉग से संबंधित कोई भी सुझाव या शिकायत हो तो मुझे जरूर बताइएगा तब तक आप सब को बहुत बहुत धन्यवाद।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें