संदेश

2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जगन्नाथ मंदिर पुरी JAGANNATH PURI KONARK,

चित्र
  हम लोग यहाँ होटल मे आराम करने तो नहीं आए थे इससी लिए हम ने पंडी जी से कहा की हम सब अभी मंदिर मे ही रहना चाहते है   तो पंडी जी ने हमे एक निश्चित स्थान पर बैठने के लिए कहा और   दोपहर दो बजे के बाद आने के लिए बोल कर वहाँ से चले गए उन्होंने बताया की दो बजे के बाद ही महा प्रसाद मंदिर से बाहर निकलता है।   २ बजने मे लगभग २ घंटे बचे हुए थे हम   ने सोचा की तब तक मंदिर परिसर की और ज्यादा जानकारी लिया जाए क्यों की ये मंदिर कई   मायने मे आश्चर्यों से भरा है । पत्नी और बचहो को मदिर के पास ही चाय मे बीठा कर हम मंदिर भ्रमण पर निकाल गए   मंदिर के मुख्य द्वार पर देखा की ज्यादा भीड़ नहीं है तो एक बार फिर से दुबारा दर्शन करने का मन हुआ सोच इस बार विग्रह से साथ पूरे गर्भगृह का मन भर दर्शन करेंगे । जय जगन्नाथ बोल कर हम भी लग गए लाइन मे । कुछ ही मिनटों बाद हम भगवान महा प्रभु के सामने थे और फिर से वही सम्मोहन, हम इस बार भी भगवान की प्रतिमा के सम्मोहम मे कुछ और देख ही नहीं पाए ।   दुबारा दर्शन करने की बात पत्नी को बताई तो वो भी दुबारा दर्शन कर आई ।   हम लोग अ...

जगन्नाथ मंदिर पुरी और कोणार्क यात्रा - JAGANNATH PURI MANDIR KONARK

चित्र
  आज हमारे यात्रा का तीसरा दिन था।   सुबह जब नींद खुली तो ट्रेन रुकी हुई थी । कोई छोटा स्टेशन था । स्टेशन बिल्कुल हरा भरा और वीरान स लग रहा था स्टेशन के एक तरफ बहुत से नारियल के पेड़ लगे हुए थे, जिस से ये पता चल रहा था की अब हम तटीय क्षेत्र मे आ गए है । थोड़ी देर रुक कर ट्रेन फिर से चल पड़ी । स्टेशन के अंतिम छोर पर लगे बोर्ड पर लिखा था ‘’साक्षी गोपाल ‘’ मन को थोड़ा दुख हुआ कि काश अगर हम पहले जान जाते की ट्रेन साक्षी गोपाल मे खड़ी है तो उतर कर काम से काम इस पवन भूमि को प्रणाम कर लेते । दरअसल साक्षी गोपाल मे बाँके बिहारी जी का एक बहुत ही सुंदर और प्राचीन मंदिर है । कहते है की अपने एक भक्त के पक्ष मे गवाही देने के लिए स्वयं बाकें बिहारी वृंदावन से चल कर यहाँ पधारे थे तभी से इस जगह का नाम साक्षी गोपाल पड गया। यहाँ भगवान के मंदिर के साथ राधा रानी का मंदिर भी बना हुआ है  । इस मंदिर की खास  बात यह है की यहाँ भगवान के भोग के लिए चावल की जगह सिर्फ गेहूं से बने प्रसाद ही अर्पित किए जाते है । अभी हम साक्षी गोपाल मे ही खोए हुए थे तब तक सह्यातर्नियो के उछल कूद से ये अभास हो गया की...

जगन्नाथ मंदिर पुरी - JAGANNATH PURI MANDIR

चित्र
जगन्नाथ मंदिर पुरी और कोणार्क यात्रा  - JAGANNATH PURI MANDIR KONARK  जगत के नाथ जगन्नाथ पुरी  धाम की जय  ....नमस्कार मै हूँ धर्मेन्द्र कुमार, और आप पढ़ रहे है मेरा ब्लॉग संग सफर । आज से मै आप को ले चलूँगा  कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल जैसे स्थलों के साथ  जगत के नाथ कहे जाने वाले भगवान जगन्नाथ पुरी मंदिर, कोणार्क JAGANNATH PURI KONARK और उड़ीसा की यात्रा पर। पिछले दो सालों मे करोना ने ज़िंदगी की अलग लंका लगा रखी थी दो सालों मे घुमक्कड़ी के नाम पर नील बटे सन्नाटा रहा था । अकेले एक दो बार कही निकले भी तो परिवार के साथ की यात्राएं बिल्कुट ठप रही। अब जब करोना की अल्फा,बीटा, गामा, ओमीक्रॉम जैसे अशुभ शब्दों का शोर कुछ थम गया था, तो मन मे घुममकड़ी का कीड़ा बड़ी जोर से कुलबुलाने लगा था। योजना बनी की हपते भर के लिए कही चलते है पर कहाँ....? पहाड़ों पर हम जाना नहीं चाहते थे क्यों की साथ मे दो साल का बेटा है जिसे ले कर हम अभी पहड़ों पर नहीं जाना चाहते थे ।  जगन्नाथ मंदिर पुरी यात्रा की तैयारी  कई विकल्पों पर विचार करने के बाद जगन्नाथ मंदिर पुरी के नाम पर सहमति बनी...