संदेश

2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बाइक यात्रा सिक्किम -sikkim bike trip

चित्र
दोस्तो! प्रणाम,,बाइक यात्रा सिक्किम मैं धर्मेंद्र कुमार कुशवाहा,बिहार के गोपालगंज में रहता हूँ  मै आज आप सब को अपनी बाइक यात्रा सिक्किम के बारे मे बताने जा रहा हूँ जिस मे मैंने  सिलीगुड़ी ,सिक्किम के कुछ अनछुए स्थानों का भ्रमण किया था । मै   एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में सहायक शिक्षक हुँ। मुझे घूमने फिरने के साथ साथ लंबी दूरी पर बाइक चलान बहुत पसंद है।कई बार तो बिना काम के ही अकेले 100 200 किलो मीटर तक यों ही निकल जाता हूं परंतु अभी तक एक ट्रेवलर के रूप में कही निकलने का सौभाग्य नही प्राप्त हुआ था। 2018 मार्च का महीना था और मैं फेसबुक पर टहल रहा था, तभी मुझे नीरज मुसाफिर की एक पोस्ट दिख पड़ी, जिसमे  उन्होने लिखा कि वो और उनकी भार्या दोनों बाइक से सिल्लीगुड़ी से दिल्ली लौट रहे है । फिर क्या,हम ने उनसे मिलने का निवेदन किया और नीरज जी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। मेरे घर के पास नेशनल हाइवे 28 पर  नीरज जी से मेरी पहली मुलाकात  हुई और इसी मुलाकात के  साथ मैने भी ये ठान लिया की मुझे भी मेरी पहली बाइक यात्रा सिल्लीगुड़ी की ही करनी है। अब मन ही मन में...