जगन्नाथ मंदिर पुरी - JAGANNATH PURI MANDIR
जगन्नाथ मंदिर पुरी और कोणार्क यात्रा - JAGANNATH PURI MANDIR KONARK जगत के नाथ जगन्नाथ पुरी धाम की जय ....नमस्कार मै हूँ धर्मेन्द्र कुमार, और आप पढ़ रहे है मेरा ब्लॉग संग सफर । आज से मै आप को ले चलूँगा कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल जैसे स्थलों के साथ जगत के नाथ कहे जाने वाले भगवान जगन्नाथ पुरी मंदिर, कोणार्क JAGANNATH PURI KONARK और उड़ीसा की यात्रा पर। पिछले दो सालों मे करोना ने ज़िंदगी की अलग लंका लगा रखी थी दो सालों मे घुमक्कड़ी के नाम पर नील बटे सन्नाटा रहा था । अकेले एक दो बार कही निकले भी तो परिवार के साथ की यात्राएं बिल्कुट ठप रही। अब जब करोना की अल्फा,बीटा, गामा, ओमीक्रॉम जैसे अशुभ शब्दों का शोर कुछ थम गया था, तो मन मे घुममकड़ी का कीड़ा बड़ी जोर से कुलबुलाने लगा था। योजना बनी की हपते भर के लिए कही चलते है पर कहाँ....? पहाड़ों पर हम जाना नहीं चाहते थे क्यों की साथ मे दो साल का बेटा है जिसे ले कर हम अभी पहड़ों पर नहीं जाना चाहते थे । जगन्नाथ मंदिर पुरी यात्रा की तैयारी कई विकल्पों पर विचार करने के बाद जगन्नाथ मंदिर पुरी के नाम पर सहमति बनी...