जगन्नाथ मंदिर पुरी JAGANNATH PURI KONARK,
हम लोग यहाँ होटल मे
आराम करने तो नहीं आए थे इससी लिए हम ने पंडी जी से कहा की हम सब अभी मंदिर मे ही
रहना चाहते है तो पंडी जी ने हमे एक
निश्चित स्थान पर बैठने के लिए कहा और
दोपहर दो बजे के बाद आने के लिए बोल कर वहाँ से चले गए उन्होंने बताया की
दो बजे के बाद ही महा प्रसाद मंदिर से बाहर निकलता है।
२ बजने मे लगभग २
घंटे बचे हुए थे हम ने सोचा की तब तक
मंदिर परिसर की और ज्यादा जानकारी लिया जाए क्यों की ये मंदिर कई मायने मे आश्चर्यों से भरा है ।
पत्नी और बचहो को
मदिर के पास ही चाय मे बीठा कर हम मंदिर भ्रमण पर निकाल गए मंदिर के मुख्य द्वार पर देखा की ज्यादा भीड़
नहीं है तो एक बार फिर से दुबारा दर्शन करने का मन हुआ सोच इस बार विग्रह से साथ
पूरे गर्भगृह का मन भर दर्शन करेंगे । जय जगन्नाथ बोल कर हम भी लग गए लाइन मे ।
कुछ ही मिनटों बाद हम भगवान महा प्रभु के सामने थे और फिर से वही सम्मोहन, हम इस
बार भी भगवान की प्रतिमा के सम्मोहम मे कुछ और देख ही नहीं पाए । दुबारा दर्शन करने की बात पत्नी को बताई तो वो
भी दुबारा दर्शन कर आई ।
हम लोग अब पन्दिर परिसर मे स्थित विमला मंदिर की
तरफ चल पड़े । विमला, या
बिमला मंदिर पवित्र रोहिणी कुंड तालाब के बगल में जगन्नाथ मंदिर परिसर के भीतर
स्थित एक छोटा मंदिर है। देवी विमला को समर्पित, इस मंदिर को
भारत के सबसे पवित्र शक्ति मंदिरों में से एक शक्ति पीठ माना जाता है। बलुआ पत्थर
और लेटराइट से निर्मित, इसमें मंदिर स्थापत्य शैली की देउला
शैली है। विमला को भगवान जगन्नाथ की पत्नी के रूप में माना जाता है, और उन्हें जगन्नाथ मंदिर परिसर की संरक्षक देवी भी माना जाता है। भक्त
मुख्य जगन्नाथ मंदिर में पूजा करने से पहले विमला देवी की पूजा करना आवश्यक समझते
हैं। जगन्नाथ को कोई भी प्रसाद महाप्रसाद के रूप में तब तक पवित्र नहीं किया जाता
जब तक कि वह पहली बार विमला देवी को नहीं चढ़ाया जाता।
विमला मंदिर मे भेट
देने के बाद हम ने भव्य लक्ष्मी मंदिर मे
माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद लिया । पास मे ही सूर्य मंदिर है वहाँ भी भगवान से
आशीर्वाद लेने के बाद हम परिसर मे स्थित अन्य मंदिरों की तरफ बढ़ चले । जगन्नाथ
मंदिर परिसर के भीतर कई छोटे मंदिर हैं जहां नियमित रूप से पूजा की जाती है। गणेश जी को समर्पित कांची गणेश मंदिर मुक्तिमण्डप, सरस्वती, भुवनेश्वरी,
नरसिम्हा, राम, हनुमान
और ईशानेश्वर मंदिर जैसे और भी बहुत से मंदिर भी परिसर मे ही स्थित हैं।
दोपहर एक बजे के
आस-पास महा रसोई से मिट्टी के बड़े-बड़े बर्तनों से प्रसाद को मंदिर मे ले जाने का
जो सिलसिला चालू हुआ । एक गलियारे से रसोई के कर्मचारी बहगी बना के उस के
दोनों सिरों बिभिन्न प्रकार के प्रसाद से
भरे मिट्टी के पत्रों को मंदिर के भीतर ले जा रहे थे सैकड़ों की संख्या मे रसोई
कर्मचारी महा प्रसाद को मंदिर मे पहुँच
रहे थे वही सामने ये सब देखने के लिए भक्तों की भीड़ जमा हुई थी ।
थोड़ी देर देखने के
बाद हम अपनी जगह या कर बैठ गए और अपने पंडी जी का इंतजार करने लगे । लगभग 2.30 बजे
के आस-पास मिट्टी के कई छोटे –छोटे पत्रों मे माह प्रसाद लिए हमारे पास आए और
मंदिर मे ही एक जगह मैथ कर हम प्रसाद ग्रहण करने के लिए तैययर थे सुबह से बिना कुछ
खाए पिए हम इससी प्रसाद का इंतजार कर रहे थे । दो –तीन तरह के चावल दो –तीन तरह की
सब्जियां खिचड़ी आदि प्रकार का प्रसाद हमे मिला था , जिस का स्वाद पारलौकिक था । दो लोगों के प्रसाद
मे हम तीन लोग का पेट ही नहीं भर अपितु आत्मा तृप्त हो गई । प्रसाद ग्रहण करने के बाद हमे अपने
वादे के अनुसार पंडी जी को 51 रुपये की दक्षिण देनी थी लेकिन हमरे विचार से उन के
मेहनत के लिए 51 रुपये की राशि बहुत कम थी । हम ने उन्हे 251 रुपये की दक्षिण दी
जो उन्होंने खुशी – खुशी स्वीकार कर ली चलते चलते उन्होंने हमे ढेरों आशीर्वाद दिया और
बताया की जब इंति देर रुक गए है तो घंटे भर और रुक के ध्वज बदलने की रस्म को भी देख कर जाइएगा ।
बताते चले की
जगन्नाथ मंदिर के शिखर पर जो चक्र लगा है उस मे एक ध्वज लगी हुई रहती है जानकारों के मुताबिक यह प्रथा
पिछले 800 साल से चली आ रही है। मंदिर का
ध्वज हर दिन एक निर्धारित रीति रिवाज के तहत बदला जाता है। इसे बदलने का जिम्मा चोला परिवार पर है वह इसे 800 साल
से करती चली आ रही है। ऐसी पौराणिक मान्यता है कि अगर ध्वजा या ध्वज को
प्रतिदिन नहीं बदला गया तो मंदिर 18 सालों तक अपने आप बंद हो
जाएगा। प्रतिदिन ध्वज बदलने की ये अनोखी
परंपरा केवल इससी मंदिर मे निभाई जाती है
। लोग बताते है की ध्वज बदलने की ये रस्म भीषण
सर्दी, गर्मी , बरसात मे भी बाधित नहीं होता है। यहाँ तक की चक्रवती तूफ़ानी के समय भी ये ध्वज
इतनी ही श्रद्धा के साथ बदले जाते है जीतने की आम दिनों मे ,
हम लोग मंदिर के
दाहिनी तरफ ए ऐसी जगह पर या के बैठ गए जहां से ध्वज बदलने की पूरी रश्म को आसानी
से देखा जा सकता था । हमारे साथ वहाँ सैकड़ों की संख्या मे लोग इस आयोजन के दर्शन
करने के लिए पहले से ही बैठे थे । थोड़ी देर बैठे रहने के बाद अपनी नजर एक चबूतरे
पर गई जहां कुछ हलचल सी कल रही थी तो हम भी देखने की उत्सुकता लिए वहाँ पहुच गए ।
वहाँ पर ध्वजों की बिक्री हो रही थी । कहने का मतलब की मंदिर पर जो मुख्य ध्वज लगा
हुआ था, उस के साथ अन्य छोटे-छोटे कई सारे ध्वज लगे हुए थे, ये छोटे ध्वज आम
भक्तों द्वारा वहाँ के पंडा जी लोगों को कुछ दक्षिणा दे कर लगवाई गई होती है।
उस चबूतरे पर लगभग
8-10 की संख्या मे पंडा जी लोग ध्वजों को लोगों के नाम से अभिमंत्रित कर रहे थे और
कुछ वरिष्ट पंडा जी दक्षिणा एकत्रित कर रहे थे । कुछ समय बाद एक पंडा जी ने सभी अभीमन्त्रित
ध्वजों को एक मे एक कर के श्रेणी बद्द तरीके से बांध दिया। थोडी देर के बाद उन्ही
मे से एक युवा पंडा आगे आए और उन्होंने उस एक दूसरे से बंधे ध्वजों की एक पूरी
शृंखल को अपने कमर और पीठ पर लपेट कर बांध
लिया किसी सुरक्षा उपकरण के मंदिर की तरफ
बढ़ने लगे। मंदिर के पास ही एक जगह रुक कर
उन्होंने भगवान को प्रणाम किया और बड़ी ही फुर्ती के साथ ऊपर चढ़ने लगे ज्यों ज्यो
वो ऊपर चढ़ रहे थे भक्तो में उल्लास बढ़ता जा रहा था। पूरा मंदिर परिसर भगवान के जयकारों से गुंजायमान
हो रहा था । बिना किसी उपकरण की सहायता के
इतने ऊंचे मंदिर के शिखर तक चढ़ना किसी के लिए भी आसान नही है लेकिन जगननाथ
महाप्रभु के आशीर्वाद से भीषण सर्दी गर्मी ,
बरसात और भयंकर चक्रवाती तूफान के दिनों में भी ये ध्वज रोज बदला
जाता है यह अपने आप मे बड़ी अनोखी बात है . सबसे बिचित्र बात ये है कि
चढ़ने की लिए यह एक अलग ही विधि अपनायी जाती है . मंदिर पर चढ़ते समय ध्वजवाहक की
पीठ मंदिर की दीवार की तरफ राहत है और चेहरा सामने की तरफ , जो कि बिल्कुल आसान नही था । लेकिन असंभव से दिखने वाले काम को उन पांडा जी ने बहुत ही सरलता
से कर लिया और देखते देखते ही वो मंदिर के
शिखर पर पहुंच गए . वहां पहुँच कर उन्होंने अपने पीठ में बंधे ध्वजों को खोल कर शिखर
पर लगे चक्र के निचले हिस्से में बांध दिया और वहां पहले से लगे ध्वजों को उतार कर
पहले की तरह अपनी कमर और पीठ में बांध लिया । जब तक हम सब की नजर ऊपर चल रहे
अनुष्ठान पर थी तब तक एक और युवा पांडा कुछ और ध्वजों को लेकर पूर्व की भांति ही
ऊपर चढ़ते दिखाई दिए , बाद में चढ़ने वाले इन पंडा के पास चक्र
के शिखर पर लगने वाला सब से बड़ा ध्वज था , ये वही ध्वज है
जिस के बारे में हैम ने पढ़ा था कि ये ध्वज हवा के चलने की विपरीत दिशा में लहराता
है . इस बात की सत्यता जानने के लिए हैम ने वही मंदिर में ही परीक्षण करने के लिए
पत्नी की चुन्नी ऊपर हवा में उड़ा के देखी . वास्तव में सही बात है ऊपर ध्वज जिस
दिशा में लहर रहा था चुन्नी ठीक उस की विपरीत दिशा में उड़ रहा थी .मंदिर के शिखर
पर अब मुख्य ध्वज बदल जा रहा था और नीचे प्रांगण में सैकड़ो भक्त टकटकी लगाए ऊपर
देख रहे थे , मुख्य ध्वज का डंडा शिखर पर स्थित चक्र में लगा
हुआ था जिस बदलने के लिए चक्र के ऊपर चढ़ने के लिए पांडा जी तैयार थे . मंदिर पर
लगे उस चक्र की विशालता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते है कि ध्वज वाहक पाण्ड जो
लगभग 5.5 फ़ीट के थे वो चक्र के वृत में आराम से खड़े हो कर पुराने ध्वज को उतार कर
नए ध्वज को लगा रहे थे. हम स्वयं को बहुत भग्यशाली मानते है कि हमे इस अनुष्ठान के
दर्शनों कसौभग्य प्राप्त हो रहा था शाम हो चुकी थी ध्वज बदल जा चुका था अब धीरे -
धीरे सभी लोग मंदिर से निकलने लगे थे ऊपर
से उतरे गए ध्वज एक बार फिर बिक्री के लिए तैयार थे अनेको लोग इन ध्वजों को बहगवां
के प्रसाद के रूप में खरीद रहे थे हमरा भी मन हुआ था एक ध्वज खरीद लेने का लेकिन
अगले पल बिचार बदल लिया ., सोचा कि तेनो लोको के स्वामी के
ध्वज को संभलने की क्षमता मेरे अंदर नही है . हैम तो उन के एक तुच्छ से सेवक है उन
के दर्शनों से ही हमारा मैन फुले न समा रहा था . लगभग 7 से 8 घंटे बाद हम मंदिर
से बाहर निकले. मोबाइल और जूते जो जमा थे उन्हें लिया कुछ बाहर से कुछ फोटोग्राफी
के बाद हम लग 100 रुपये में ऑटो बुक कर के सीधे पहुंच गए स्वर्गद्वार बीच . शाम हो
चुकी थी अंडर होने लगा था जगमग रोशनी और विभिन्न प्रकार के दुकानो से पटा हुआ
स्वर्ग द्वार बीच इस समय किसी ब्यवसायिक मॉल की तरह लग रहा था .
अब आज के कार्यकर्मो
की विराम देने की इच्छा हो रहा थी इसी लिए स्वर्गद्वार बीच को काल के लिए छोड़ हैम
हॉटल की होटल की तरफ निकल चले . होटल पहुंच कर हम ने वही के रेस्टोरेंट से डिनर कर
के सो गए.
बह नींद जल्दी खुल गयी . आज पूरी में हमार दूसरा दिन था आज के लिए हम ने कोई प्लान नही बना रखा था लेकिन फिर भी आज का पूरा दिन हम बीच और आस पास के मंदिरों में जाने के इरादे से थे . सुबह हम सूर्योदय देखने की सोच रहे थे लेकिन बच्चे अभी भी सो रहे थे . हम दोनों पतिपत्नी बच्चों को होटल में अकेले छोड़ के नही जाना चाहते थे इस लिए निक्की होटल में ही रुक गयी और मैं अकेले ही बीच की तरफ चल पड़ा होटल से बीच तोड़ी दूर था किनारे पर पहुचते पहुंचते सूर्योदय हो चुका था लेकिन फिर भी नजर बहुत शानदार था . थोड़ी देर सागर किनारे बिताने के बाद हम ने वही पास के दुकान से दूध, चाय और कुछ नास्ता ले कर होटल पहुंच और नास्ता कर हैम सब एक बार फिर समुन्दर के किनारे पर जा पहुचे . अपने सामने अथाह जल राशि और लहरों को देख कर हम स्वाम को रोक ही नही पाए और बच्चों के साथ अब हम भी पूर्ण रूप से बच्चों बन चुके थे .बच्चों के साथ लहरों से रेस लगाना किनारे पर दौड़ना छोटी सीपियाँ चुनने और समुन्द्र में नाहा कर नमकीन होते हुए हम लोग को कई घंटे बीत चुके थे लेकिन बच्चों का मन नही भर था . सही मायने में मन तो अपना भी नही भरा था लेकिन साथ मे बच्चों के होने के कारण की अपनी कुछ मजबूरिया होती है . लगभग दोपहर होने को थी पानी मे रहने के कारण गर्मी तो नही लग रही थी लेकिन दूप अपना रंग दिख रही थी अब अधिक देर पानी मे रहना नुकसानदेह हो सकता था . इस लिए सीधे होटल का रुख किया. के घंटे लगातार पानी मे उछाल कूद करने की वजह से हम सब तोड़ा थके हुए थे और धूप भी तेज हो गयी थी इसी लिए अब हमने बाहर निकलने की वजय होटल में ही आराम करना उचित समझा .
अब शाम के तीन बजे चुके थे होटल में लांच करने
के बाद हम अब फिर से तैयार थे तो इस बार हम स्वर्गद्वार बीच पर लगे मार्किट के तरफ
निकले पर्यटकों से भरा पूरा इलाका और खरीदारी के लिए सब से उपयुक्त जगह है ये , अगर आप अपने जानने वालों के लिए
पूरी से कुछ खरीदना चाहते है तो ये जगह से अछि जगह कोई नही हो सकती है यहां हर
वर्ग के लिए प्रत्येक बजट में आकर्षक
वस्तुएवे आसानी से उपलब्ध है . इसी का फायदा उठाते हुए निक्की ने सब के लिए
कुछ ना कुछ ख़रीद लिया , हमे यहां पर भगवान जगन्नाथ से
संबंधित कई सारे उपहार स्वरूप देने वाली चीजें शंख , शंख की
चूड़ियां , बैग आदि वस्तुए बहुत ही अच्छे दाम में मिल गयी .
स्वर्गद्वार बाख पर
घूमने और खरीदारी करने के बाद पेट मे कुछ हलचल सी महसूस हो रही थी कुछ कहने पीने
की इच्छा ले कर हैम निकल पड़े फ़ूड स्टाल की तरफ. इच्छा थी कि उड़ीसा की पारंपरिक
खाना जैसा कुछ मिल जाये तो मजा आ जाये लेकिन बेड गर्क हो इन चीनियों का जिनके
वाइरस ने तो दुनिया मे अभी तबाही मचाई है इन के खाने ने तो दशकों पहले ही देश को
संक्रमित कर दिया था . पूरे बीच पर स्ट्रीट फूड के नाम पर बस रोल चाउमीन मंचूरियन
वालो ने ही आतंक मचाये रखा था हालांकि सीफूड के नाम पर कुछ झींगा केकड़ा और मछली
मिल रही थी जो मेरे मन न भाई .लेकिन वहां कुछ चाट वाले भी लोग भी थे जिनकी दो तीन
तरह की चाट को बांट कर खा लिया
पेट पूजा के बाद अब
हम समुन्दर कर किनारे रेत पर जा कर बैठ गए
. रात हो चुकी थी बंगाल की खाड़ी से बड़े
वेग से उठती और वापस सागर में ही समय जाने वाली
लहरों को देख कर ऐसे लग रही थी मानो जैसे वो सागर से किसी बात पर रूठ कर
उसे हमेशा के लिए छोड़ के जाना चाहती हो
लेकिन फिर किनारे पर पहुच कर फिर सागर के बिना उस के अपने अस्तित्व का ज्ञान होता
है और वो वापस मुड़ कर जाने लगती है और खुद को फिर से सागर को समर्पित कर देती है .
और देखिए न ..... सागर का हृदय भी कितना विशाल है कि उस के मन मे न ही छोड़ कर जाने वाली लहरों के लिए कोई पीड़ा है
और न ही वापस लौट कर आने आने वाली लहरों के लिए कोई ईर्ष्या .
लहरों की गर्जना और
बीच पर दुकानदारों और पर्यटकों के चहल पहल से उपजे शोर के साथ भी...... मैं वहां
बैठा बहुत असीम शांति का अनुभव कर रहा था । मेरे सामने अंधेरे मे डूबे हुए सागर मे
दूर कही किसी जहाज पर से आती हुई मध्यम सी एक रोशनी को देखते हुए अब रात गहराने
लगी थी पीछे मार्केट मे भी चहल पहल कम होंने लगी थी। ईक्षया थी की रात का खाना पैक
करवा कर यही बीच पर ही बैठ कर खाने की
लेकिन वो विचार त्याग कर अब हम होटल की तरफ चल पडे। जाते हुए बीच पर एक कलाकार ने
बहुत रेत से एक जलपरी की बहुत ही सुंदर प्रतिमा बनाई थी जहा पर लोग रूक कर सेल्फ़ी
ल रहे थे और उन कलाकार को तारीफ के साथ यथाशक्ति आर्थिक प्रोत्साहन भी दे रहे थे ।
हम सभी ने भी उन के साथ सेल्फ़ी ली और उन्हे प्रोत्साहित भी किया ।
आज की रात हमरी इस
शहर मे आखिरी रात थी और कल का दिन हम ने कोणार्क के लिय सुरक्षित रखा था होटल पहुच के हम ने होटल वाले ए ही अगले दिन के
लिए एक कार बुक किया जो हमे कोणार्क घूमने के बाद 2 बजे तक हर हाल मे स्टेशन छोड़ने वाली थी क्यों की दोपहर मे 3
बजे हमारी पटना के लिय वापसी की ट्रेन थी ।
आज हमारे टूर का
तीसरा और आखरी दिन था , और हमे अभी तक सागर से उगते सूरज को नहीं देखा था इस लिए
सूर्योदय देखने की प्रबल लालसा लिए हमने
अहले सुबह ही स्वर्गदवार बीच पर अपना देर जमा लिए था लकीं वो कहते है न की
जो किस्मत मे नहीं होता वो किसी कीमत पर नहीं मिलता है । आज भी हमरै सारी लालसा
धरी की धरी रह गई । आज आसमान मे बदल लगे
हुए थे ।
शाम के मुकाबले इस
समय समुन्द्र शांत था लहरे कम दूर तक जा रही थी और शोर भी काम था । इस समय भी
किनारे पर चहल पहल थी लेकिन इस चहल पहल मे पर्यटक कम और पूरी के सटहनीय निवासी
अधिक थे जो बीच पर मॉर्निंग वाक के लिए आए हुए थे ।
बच्चे रेट के महल
बनाने और नन्ही सीपियाँ एकत्र करने मे मगन थे और हमे वहीं बीच पर ही नींबू वाली
चाय मिल गई तो लगे हाथ हम दो लोगों ने भी
चार कप निपटा डाली कुछ देर बाद एक बंधु एक सजा धजा ऊंट को लेकर आते दिखाई दिए ।
मात्र 120 रुपये मे निक्की और बोनों बच्चों के लिए ऊंट की सवारी का मामला तय हो गया । आम सब ने ऊंट से विनती कड़ी की ऊंट जी
किसी करवट बैठ जाओ ताकि सब आसानी से आप पर बैठ जाए लेकिन ऊंट ने हमारी विनतों को
अस्वीकार कर दिया फिर बांस की एक सीढ़ी की सहायता से तीनों सवार ऊंट की ऊंची पीठ पर
आरूढ़ हो पाए और मुझे वीडियो बनाने के लिए कैमरा पकड़ दिया गए । लगभग 300 मीटर को
यात्रा के बाद ही सभी सवार धरती पर लैंड हुए और ऊंट सर अपना 120 रुपये ले कर मटकते
हुए चले गए ।
इन सब के बीच बदल भी
अब छटने लगे थे और बदले के बीच से आती धूप के वजह से समुन्द्र ऐसा लग रहा था जैसे
मानो उसकी की सतह पर सोना बिछाया गया हो और जब धूप पूरी तरह से खिल आई तब पूरा का
पूरा स्वर्गदवार बीच ही सुनहला हो गया था इस नजाये को देख कर हमे सुरोड़े न देख
पाने का मलाल जटा रहा । 8 ब्याज चुके थे ।
इस खोबसूरत नजारे को अपनी आँखों और कैमरा मे भर कर हम होटल की ओर चल दिए जहां हमे कोणार्क ले जाने के लिए कार
हमारा इंतजार कर रही थी । फटाफट हम भी
सामान ले कर नीचे उतरे और चेकआउट की प्रक्रिया पूरी करने के बाद हम कोणार्क की तरफ
बढ़ चले ।
पूरी से कोणार्क की
दूरी लगभग 35 किमी है जिस को पूरा करने म हमे 1 घंटे से थोड़ा ज्यादा समय लगा पूरी
से कोणार्क का अधिकतर रास्ता समुन्द्र के साथ साथ ही है लेकिन अधिकतर जगहों पर
झाड़ियों से ढक जाने के कारण रोड से समीनद्र काम ही दिखता है यहाँ हम उड़ीसा सरकार से मांग करना चाहेंगे
की पूरी से कोणार्क क इस रास्ते को मरीन ड्राइव की तरह विकसित करे जिस से ये सफार
और भी यादगार बन सके । मंदिर मे जाने से पहले हम थोड़ा हल्का फुल्का नसता किया , और
नारियल पनि पी कर हम मंदिर मे प्रवेश कर चुके थे
यहाँ प्रवेश क लिए हमे 40 रुपये प्रति व्यक्ति का टिकट लेना पड़ा और थोड़ी देर बाद ही हम मंदिर
के सामने थे
केसरी वंश के राजा
द्वारा निर्मित इस मंदिर की शिल्पकला दर्शनीय है। मंदिर का निर्माण सूर्य के
काल्पनिक रथ का रूप देकर किया गया है। सूर्य मंदिर चौकोर परकोटे से घिरा है। इसके
तीन तरफ ऊंचे−ऊंचे प्रवेशद्वार हैं। पूरब दिशा में मुख्य द्वार है जिसके सामने
समुद्र से सूर्य उदय होता दिखाई पड़ता है। इसमें सूर्य भगवान को अपने विशाल चौबीस
पहियों तथा सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर दिनभर की यात्रा के लिए निकलते हुए
दिखाया गया है।
सन 1984 मे उनेस्को
द्वारा विश्व धरोहर स्थल घोषित यह मंदिर पूरे भारत मे स्थित चार प्रमुख सूर्य मंदिर मे से सबसे विशाल है भगवान सूर्य को समर्पित यह मंदिर लाल रंग के बालुवा पठारों और काले ग्रेनाइते
से कलिंग शैल मे बने इस मंदिर का निर्माण गंग वंश के तटकालीन राजा नरहसिंघ
देव ने सन 1260 मे करवाया था । पूरे मंदिर को एक रथ क रूप मे बनाया गया है जिस मे
12 जोड़ी पहिये लगे हुवे है जो की साल क 12 महीने को परिभासित करते है परंतु कुछ
विद्वान का मत है की इस रथ मे लगभग 10 फुट के 24 पहिये लगे है जो दिन के
चौबीस घंटे को परिभासित करते है और उन
पहियों मे लगे चक्र मे 8 भुजाये भी जो दिन
के 8 पहर को परिभासित करती है सात घोड़ों
को एक साथ इसे खिचते हुए दिखाया गया है जो
सप्ताह के सात दिनों को परिभाषित करते है। हालकी उन सात घोड़ों मे अभी केवल एक घोडा
ही सुरक्षित है बाकी सब क्षतिग्रस्त हो चुके ही
यह मंदिर 229
फीट ऊंचा है इसमें एक ही पत्थर से निर्मित भगवान सूर्य की तीन
मूर्तियां स्थापित की गई है। जो दर्शकों को बहुत ही आकर्षित करती है। मंदिर में
सूर्य के उगने, ढलने व अस्त होने सुबह की स्फूर्ति, सायंकाल की थकान और अस्त होने जैसे सभी भावों को समाहित करके सभी चरणों को
दर्शाया गया है।
इस मंदिर के बाहरी
दीवारों पर बनी रतिक्रिया रत मूर्तियां कामुकता
को एक नयी परिभाषा देती है है। यहां बनी
मूर्तियों में बड़ी ही खूबसूरती के साथ काम और सेक्स को दर्शाया गया है। यहां बनी
मूर्तियां पूर्ण रूप से यौन सुख का आनंद लेती दिखाई गयी हैं। खास की बात ये है कि
इन मूर्तियों को मंदिर के बाहर तक ही सीमित किया गया है ऐसा करने के पीछे कारण ये
हो सकता है कि जब भी कोई मंदिर के गर्भ गृह में जाए तो वो सभी प्रकार के सांसारिक
सुखों और मोह माया को मंदिर के बाहर ही छोड़ के आये।वैसे
तो हमारा इतिहास चमत्कारों और आश्चर्यों से भर हुआ है लेकिन इस मंदिर के बारे मे
भी बहुत सारी किंवदंतिया समाज मे प्रचलित है
इस मंदिर के बारे मे बेहद प्रचिलित
किंवदंती या रहस्य यहां मौजूद चुम्बक के
बारे मे है। कई कथाओं के अनुसार, सूर्य मंदिर के शिखर
पर एक चुम्बक पत्थर लगा था। इसके प्रभाव से, कोणार्क के
समुद्र से गुजरने वाले बड़े पानी के जहाज , इस ओर खिंचे चले
आते थे , जिससे उन्हें भारी क्षति हो जाती थी । अन्य कथा
अनुसार, इस पत्थर के कारण पोतों के चुम्बकीय दिशा निरुपण
यंत्र सही दिशा नहीं बताते। इस कारण अपने पोतों को बचाने हेतु, मुस्लिम नाविक इस पत्थर को निकाल ले गये। यह पत्थर एक केन्द्रीय शिला का
कार्य कर रहा था, जिससे मंदिर की दीवारों के सभी पत्थर
संतुलन में थे। इसके हटने के कारण, मंदिर की दीवारों का
संतुलन खो गया, और परिणामतः वे गिर पड़ीं। परन्तु इस घटना का
कोई एतिहासिक विवरण नहीं मिलता, ना ही ऐसे किसी चुम्बकीय
केन्द्रीय पत्थर के अस्तित्व का कोई ब्यौरा उपलब्ध है।
कुछ प्रमाणों मे मुस्लिम आक्रांत काला
पहाड़ का भी नाम आता है इतिहासकारों के अनुसार लगभग 1503 के आस –पास काला पहाड़ नाम
के आक्रांत ने उड़ीसा पर हमला किया था जिस ने बहुत सारे मंदिरों को ध्वस्त करने का
प्रयास किया जिस मे कोणार्क का सूर्य मंदिर भी शामिल है
अपने निर्माण के समय से लगभग 800 साल
बाद ही इस मंदिर का इस तरह से ध्वस्त हो जाना ये भी आश्चर्य है जब की भारत मे उस
से भी बहुत पुराने मंदिर अभी भी बिल्कुल सही सलामत खड़े है आप आज इस मंदिर को आप केवल बाहर से देख सकते है
क्यों की इस के अन्य मंडप तो क्षतिग्रस्त
हो चुके है और मुख्य मंडप को नुकसान से बचाने के लिए अंग्रेज अधिकारी जॉन वुडबर्न के आदेश पर उस मे ऊपर तक रेत भर के इस के सभी दरवाजों पर दीवार को सन 1903
ने ही बंद करवा दिया गया था तब से ये आज भी बंद है।
अपने बेजोड़ स्थापत्य
कला , और रहस्यमयी इतिहास के कारण ये
मंदिर भारत मे इ नहीं बल्कि विश्व भर मे प्रसिद्ध है । आज आधुनिक युग मे इस तरह के निर्माण की कल्पना करना भी
कठिन है लेकिन अगर हमारा विज्ञान और तकनीक अब इस अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रखने मे
कामयाब राहत है तो भी ये हमारे लिए बड़ी बात होगी ।
औरे परिसर मे लगभग 3
घंटे रुकने के बाद अब हमे पूरी रेलवे स्टेशन की ओर निकालना था इस लिए अब हम वह से
निकाल पड़े रास्ते मे चंद्रभागा बीच पर भी जाना था लेकिन अब चुकी चंद्रभागा नदी
विलिप्त हो चुकी है तो केवल समुंदर का किनारा देखने का मन नहीं था और अधिक धूप
होने के करण हम ने बीच पर न जाने के फैसला किया। रास्ते मे एक रेस्टोरेंट मे रूक
कर हम ने भर पेट भोजन किया और बच्चों के लिए रात का भोजन पैक करवा के सीधे स्टेशन
जा पहुंचे ।
स्टेशन पर पहुच कर
देखा तो हमरै ट्रेन प्लेटफॉर्म पर लग चुकी थी तो हम सब जा कर अपनी सीट पर स्थापित
हो गए ट्रेन के साथ हम धीरे- धीरे पूरी
छोड़ रहे थे साथ ही छूट रहा था एक पवित्र शहर जहां हमे तीन दिन निवास का सौभाग्य
मिला । कहीं पढ़ा था की अगर आप पूरी मे 3 रात निवास कर लेते है तो आप जीवन मरण के
झंझटों से मुक्त हो जाते है हालांकि मुझे मोक्ष की कोई चाह नहीं है मै तो बार बार
इस धरती पर आना चाहता हूँ और चाहे भी
क्यों .......? इस देश धरापर इंति खूबसूरती जो बिखरी पड़ी है।
सुबह पटना स्टेशन पर
उतर कर हमे प्रसिद्ध महावीर मंदिर के दर्शनों का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ इस मन्दिर में रामभक्त हनुमान जी की युग्म प्रतिमाएं एक साथ हैं। पहली 'परित्राणाय साधूनाम्' जिसका अर्थ
है अच्छे व्यक्तियों की सुरक्षा के लिए और दूसरी 'विनाशाय च
दुष्कृताम्' जिसका अर्थ है दुष्ट व्यक्तियों की बुराई दूर
करना है। यह हिन्दुओं की आस्था का सबसे बडा केंद्र माना जाता है। इस मंदिर में हर
साल लाखों श्रद्धालु हुमानजी की पूजा-अर्चना करने आते है। यह उत्तर भारत का सबसे
प्रसिद्ध मंदिर भी माना जाता है।
मंदिर की पहली
मंजिल पर देवताओं के चार गर्भगृह हैं। इनमें से एक भगवन राम का मंदिर है, जहां से इसका प्रारंभ होता है। राम मंदिर के पास
भगवान कृष्ण का चित्रण किया गया है, जिसमें वे अजुर्न को
धमोर्पदेश दे रहे है। इससे अगला देवी दुर्गा का मंदिर है। इसके बाद भगवान शिव,
ध्यान करती माँ पार्वती और नंदी-पवित्र बैल की मूर्तियां हैं जो
लकड़ी के कटघरे में रखी गयी हैं। लकड़ी के कटघरे में शिव जी के ज्योतिर्लिंग को
स्थापित किया गया है। इस मंजिल पर एक अस्थायी राम सेतु भी मौजूद है। इस सेतु को
कांच के एक पात्र में रख गया है जिसका वजन करीब 15 किलोग्राम
है। जिस तरह रामसेतु के पत्थर समुद्र की लहरों पर तैर रहे थे उसी तरह रामसेतु का
टुकड़ा भी यहां पानी में तैर रहा है।
महावीर मंदिर एक और विशेषता इसका
प्रसाद “नैवेद्यम” है, जिसे तिरुपति और आंध्र प्रदेश के विशेषज्ञों द्वारा तैयार किया जाता है।
इस प्रसाद में बेसन, चीनी, काजू,
किशमिश, हरी इलायची, कश्मीरी
केसर समेत अन्य सामग्री डालकर घी में पकाया जाता है और गेंद के आकार में बनाया
जाता है।
वही स्टेशन पर ही पेट पूजा करने के
बाद अब हम अपने इस यात्रा का अंतिम चरण की तरफ बढ़ चले थे जिस मे हमे पटलीपुत्र स्टेशन से अपने
गृह जिला गोपालगंज की यत्रा लोकल ट्रेन से
करनी थी जिस मे 5 घंटे का समय लगना था पटना से हमारी ट्रेन दोपहर 2.30 मे थी और
अभी 10 ब्याज रहे थे तो हमारे पास अभी समय था तो समय का सदुपयोग करने इके लिए हम पटना
चिड़ियाघर मे जा घुसे । ढाई तीन घंटे हम ने अपने जंगली भाई बिरादरों के साथ बिताया
। फिर वहाँ से निकल कर स्टेशन पर जा पहुचे जहां अंडा कड़ी और रोटी की जुगाली कर
ट्रेन मे जा बैठे लगभग 5 घंटे की यात्रा के बाद हम बुद्धू आखिर कर लौट के घर आ गए।
यात्राये मेरे लिए नशे की तरह है जिन मे पैसे भी कहरच होते है और थकान भी होती है लेकिन उस थकान मे हमे मज़ा बहुत आता है सात दिनों की भागमभाग मे भी मुझे वो सुकून मिल था जो मुजे घर मे आराम करने पर भी नहीं मिलता है । इस लेख को लिखने का मेरा मुख्य मकसद, पूरी यात्रा और जगननतः भगवान के दर्शनों के लिए जाने वालों की सहायता हेतु अधिक से अधिक जानकारी को एक ही जगह उपलब्ध कराना था जिस मे मै कितना सफल हुआ कितना नहीं ये तो मेरे पाठकों के कमेन्ट से ही मुझे पता चलेगा तब तक के लिए ..........जय जगन्नाथ







टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें