संदेश

अक्टूबर, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जगन्नाथ मंदिर पुरी JAGANNATH PURI KONARK,

चित्र
  हम लोग यहाँ होटल मे आराम करने तो नहीं आए थे इससी लिए हम ने पंडी जी से कहा की हम सब अभी मंदिर मे ही रहना चाहते है   तो पंडी जी ने हमे एक निश्चित स्थान पर बैठने के लिए कहा और   दोपहर दो बजे के बाद आने के लिए बोल कर वहाँ से चले गए उन्होंने बताया की दो बजे के बाद ही महा प्रसाद मंदिर से बाहर निकलता है।   २ बजने मे लगभग २ घंटे बचे हुए थे हम   ने सोचा की तब तक मंदिर परिसर की और ज्यादा जानकारी लिया जाए क्यों की ये मंदिर कई   मायने मे आश्चर्यों से भरा है । पत्नी और बचहो को मदिर के पास ही चाय मे बीठा कर हम मंदिर भ्रमण पर निकाल गए   मंदिर के मुख्य द्वार पर देखा की ज्यादा भीड़ नहीं है तो एक बार फिर से दुबारा दर्शन करने का मन हुआ सोच इस बार विग्रह से साथ पूरे गर्भगृह का मन भर दर्शन करेंगे । जय जगन्नाथ बोल कर हम भी लग गए लाइन मे । कुछ ही मिनटों बाद हम भगवान महा प्रभु के सामने थे और फिर से वही सम्मोहन, हम इस बार भी भगवान की प्रतिमा के सम्मोहम मे कुछ और देख ही नहीं पाए ।   दुबारा दर्शन करने की बात पत्नी को बताई तो वो भी दुबारा दर्शन कर आई ।   हम लोग अ...

जगन्नाथ मंदिर पुरी और कोणार्क यात्रा - JAGANNATH PURI MANDIR KONARK

चित्र
  आज हमारे यात्रा का तीसरा दिन था।   सुबह जब नींद खुली तो ट्रेन रुकी हुई थी । कोई छोटा स्टेशन था । स्टेशन बिल्कुल हरा भरा और वीरान स लग रहा था स्टेशन के एक तरफ बहुत से नारियल के पेड़ लगे हुए थे, जिस से ये पता चल रहा था की अब हम तटीय क्षेत्र मे आ गए है । थोड़ी देर रुक कर ट्रेन फिर से चल पड़ी । स्टेशन के अंतिम छोर पर लगे बोर्ड पर लिखा था ‘’साक्षी गोपाल ‘’ मन को थोड़ा दुख हुआ कि काश अगर हम पहले जान जाते की ट्रेन साक्षी गोपाल मे खड़ी है तो उतर कर काम से काम इस पवन भूमि को प्रणाम कर लेते । दरअसल साक्षी गोपाल मे बाँके बिहारी जी का एक बहुत ही सुंदर और प्राचीन मंदिर है । कहते है की अपने एक भक्त के पक्ष मे गवाही देने के लिए स्वयं बाकें बिहारी वृंदावन से चल कर यहाँ पधारे थे तभी से इस जगह का नाम साक्षी गोपाल पड गया। यहाँ भगवान के मंदिर के साथ राधा रानी का मंदिर भी बना हुआ है  । इस मंदिर की खास  बात यह है की यहाँ भगवान के भोग के लिए चावल की जगह सिर्फ गेहूं से बने प्रसाद ही अर्पित किए जाते है । अभी हम साक्षी गोपाल मे ही खोए हुए थे तब तक सह्यातर्नियो के उछल कूद से ये अभास हो गया की...