संदेश

जनवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बाइक यात्रा सिक्किम part 2 sikkim bike trip

चित्र
बाइक यात्रा सिक्किम sikkim bike trip1   इस यात्रा के पहले भाग को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें..... अगले दिन सुबह आसमान बिल्कुल साफ था और चटक धूप निकली हुई थी। मैने अपने इस यात्रा की योजना बनाते समय, मंजिल पर पहुचने के बाद कि क्या करना है  कहाँ जाना है , इस बारे में नही सोच था लेकिन इतना जरूर दिमाग मे था कि अधिक्तकर ग्रामीण इलाकों को देखना है और आज मुझे बाइक चलाने का मन भी नही था तो मैंने वहाँ के गांवो में जाने की योजना बना ली।  रंगित नदी इस पास सिक्किम का जोरथाँग कस्बा है तो उस पार पश्चिम बंगाल का दर्जिल्लिंग। पूछने पर पता चला की नदी के उस पार एक पुराना चाय का बागान है और कुछ पुराने घर भी और एक बस्ती भीजिस का नाम सातघर है। अब मुझे यही तो चाहिए था।    जिस  का नाम सातघर है। अब मुझे यही तो चाहिए था।  एक छोटे बैग में कुछ जरूरी सामान जैसे पवार बैंक एक पानी की बोतल ले कर और शाम तक वापस आने को बोल कर मैं चल पड़ा रंगित पार कर के जंगलो की ओर। रंगीत नदी पर एक लगभग 200 मीटर लंबा एक पल बना हुआ है जो की अपने आप मे बहुत खूबसूरत है लोहे के मोटे  मोटे तारो...